Patna: तीन जिलों में राहगीरों के साथ लूट-पाट करने वाले इंटरस्टेट गिरोह का खुलासा करते हुए गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना पुलिस ने 4 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के मुंजा बखरी निवासी विवेक कुमार, चंदन कुमार, सारण जिले के पानपुर थाना क्षेत्र के टोटहॉ जगदीशपुर निवासी कमलेश कुमार और खजूरी निवासी सद्दाम हुसैन का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 4 बाइक, 2 देशी कट्टा और 2 गोली पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिला में पिछले कुछ दिनों से बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र में हो रहे घटनाओं के गंभीरता को देखते हुए सदर-2 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम बीते रात बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र के सत्तर घाट के पास से एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध को पुलिस हिरासत में लेकर पूछ-ताछ किया. पूछ-ताछ के क्रम पता चला कि हिरासत में लिए गए आरोपी ने बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र में 6 मई को बाइक चोरी की थी. जिसे पूर्व में बरामद किया गया था. 19 मई को अपने सहयोगियों के साथ बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके अलावे सारण एवं सिवान जिले के नौ अन्य लूट की घटना मे अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 2 देशी कट्टा, 2 गोली, 3 बाइक बरामद किया गया. वही घटना में शामिल एक अन्य आरोपी सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया. सद्दाम हुसैन के निशानदेही पर बैकुण्ठपुर थाना (कांड सं0-180/25) क्षेत्र में 19 मई की रात पकड़ी मोड़ के पास से हथियार का भय दिखाकर बाइक लूट लिया था. जिसे से बरामद किया गया. चारों अपराधियों के विरूद्ध सारण, सिवान एवं गोपालगंज जिला में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed