Patna: दुर्गापुर प्लांट से खगड़िया जा रही ट्रक में लोड 30 टन छड़ रास्ते से गायब करने में शामिल आरोपी को बाराहाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के धनौली निवासी ट्रक मालिक-सह-चालक बाबुनंन्दन यादव और बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रक्सी निवासी शिव कुमार यादव का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर चौदह चक्का ट्रक (BR09GA4555) भागलपुर के सुल्तानगंज से, करीब 12 टन छड़ बंगाल के दुर्गापुर से, 9 टन छड़ हरहर महादेव होटल से और 9 टन छड़ गोड्डा के पोरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित अमवारा से बरामद किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को वर्धमान के कुल्टी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर के रहने वाले अनिकेत यादव ने लिखित शिकायत किया . जिसमे बताया गया कि 30 मई को चौदह चक्का ट्रक (BR09GA4555) मालिक-सह-चालक बाबुनंन्दन यादव को भिन्न-भिन्न कंपनी का छड़ दुर्गापुर स्टील प्लांट में लगभग-30 टन छड़ खगड़िया भेजने के लिए लोड करवाया गया. 3 जुलाई को जानकारी मिली कि बांका जिला से ट्रक एवं लगभग 30 टन छड़ सहित गायब हो गया है. सुचना पर बाराहाट पहुंचकर वाहन मालिक बाबुनन्दन यादव से मुलाकात कर पुछ-ताछ किया तो पता चला कि ट्रक मालिक बाबुनन्दन यादव, रमेश ट्रांसपोर्टर एवं कौशल ट्रांसर्पोट ने छड़ रास्ते में बेच दिया है. आवेदन के आधार पर बाराहाट थाना (कांड सं0-212/25) मामला दर्ज किया गया है.
बाँका एसपी निर्देश पर के बौंसी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापामारी किया गया तो चौदह चक्का ट्रक (BR09GA4555) के मालिक सह चालक बाबुनंन्दन यादव के निशानदेही पर भागलपुर के सुल्तानगंज मुख्य सड़क से बरामद किया गया. तथा उक्त चालक सह मालिक के निशानदेहीं पर भिन्न भिन्न जगहों से लगभग 30 टन छड़ बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed