Ranchi: छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही कंटेनर में लोड 1068 पेटी शराब पलामू के नावाबाजार में एनएच-98 स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर पकड़ा गया है. पुलिस दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में हरियाणा के भिवानी जिले के बवानी खेड़ा थाना क्षेत्र के रोहनात निवासी राम दिया और जिंद जिले के उचाना थाना क्षेत्र के संगलपुर निवासी विजय का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पलामू एसपी को गुप्त सूचना मिली कि एक कंटेनर (GJ-39T-0957) गढ़वा की ओर से आ रहा है. जिसमें अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है. सूचना पर नावाबाजार थाना की पुलिस दलबल के साथ एनएच-98 स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान कंटेनर को रोका गया. तो चालक व खलासी ने बताया कि वाहन में प्लाईवुड लोड है. जिसे वे बिहार ले जा रहे हैं. दोनो की गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर कंटेनर की तलाशी ली गई. तलाशी में कंटेनर के अंदर बड़ी मात्रा में शराब की पेटियाँ बरामद की गईं. पुछताछ में दोनों आरोपी ने स्वीकार किया कि वे चंदन सिंह (पता अज्ञात) के निर्देश पर छत्तीसगढ़ से शराब लेकर बिहार जा रहे थे. उन्होंने यह भी बताया कि चंदन सिंह के अलावा अन्य व्यक्ति भी इस अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त हैं. इस संबंध में नावाबाजार थाना (कांड संख्या 58/25) में मामला दर्ज किया गया है.
