Ranchi: युगेश हत्याकांड का खुलासा करते हुए पलामू के चैनपुर थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. खर्च के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार आरोपी में शिवपुजन सिंह उर्फ शिव कुमार सिंह और जय प्रकाश सिंह उर्फ हुड़िया का नाम शामिल है. दोनो आरोपी चैनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ाबार का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर लोहे का फाइटर, मृतक का पिट्ठू बैग और एक जोड़ा जूता पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए पलामू एसपी ने बताया कि 28 फरवरी को चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चेड़ाबार के निकट कोयल नदी में झाड़ियों में छिपाया हुआ एक शव बरामद हुआ था. शव की पहचान युगेश सिंह के रुप में किया गया. जो चेड़ाबार निवासी तिरधारी सिंह के दामाद था. इस संबंध में मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर चैनपुर थाना (कांड सं0-57/26) में शिव कुमार सिंह उर्फ शिवपुजन सिंह एवं अन्य पाँच के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम छापेमारी के क्रम में शिव कुमार सिंह उर्फ शिवपुजन सिंह तथा जय प्रकाश सिंह उर्फ हुड़िया को को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि 27 फरवरी को रात करीब 20:30 बजे दोनों अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में ग्राम चेड़ाबार स्थित मुनेश्वर सिंह उर्फ ढेला सिंह के घर के सामने बेल के पेड़ के नीचे मृतक युगेश सिंह नशे की अवस्था में बैठे हुए थे. मृतक से खर्च के लिए पैसे की मांग की गई, जिसको लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर दोनों ने मृतक को कोयल नदी की ओर ले जाकर लोहे के फाइटर (पंच) से मारपीट की तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को नदी में काशी की झाड़ियों में छिपा दिया गया. आरोपी ने यह भी बताया कि मारपीट के दौरान खींचातानी में मृतक का जीन्स एवं जूता खुल गया था, जिसे उन्होंने नदी में ही छिपा दिया. साथ ही मृतक का पिट्ठू बैग भी नदी में छिपा दिया गया था. आरोपी के निशानदेही पर मृतक का जूता, पिट्ठू बैग एवं हत्या में प्रयुक्त लोहे का फाइटर (पंच) बरामद किया गया. साथ ही मृतक के शव के पास से एक मफलर एवं बाएं पैर का एक चप्पल भी बरामद हुआ था. जिसे शिव कुमार सिंह उर्फ शिवपुजन सिंह ने अपना होना स्वीकार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed