Ranchi: अवैध हथियार के साथ युवक को पलामू के हुसैनाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी सुभाष कुमार चौधरी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चनकार कस्तुरी का रहने वाला है. पुलिस तलाशी के क्रम में एक देशी कट्टा, दो गोली और एक मोबाइल बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि ग्राम पथरा टाँड के पास एक युवक सुभाष कुमार चौधरी अवैध हथियार एवं गोली के साथ अपने एस्बेस्टस के मकान में है. सूचना पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल घेराबंदी करते हुए कमरे के अंदर देखा तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. हालांकि आरोपी पकड़ा गया. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना (कांड संख्या-178/25) मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed