Ranchi: घरेलू विवाद में पत्नी की टांगी से काटकर हत्या के आरोपी पति को कोडरमा के डोमचांच थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डोमचांच थाना क्षेत्र के नलवा निवासी आरोपी सांड मुण्डा के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बीती देर रात कोडरमा जिला के डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित नलवा अम्बातरी गांव के सांड मुण्डा नामक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के कारण अपनी पत्नी मक्की देवी मुण्डा को टांगी से मारकर हत्या कर दिया. मक्की देवी के पुत्र लोधमा मुण्डा के आवेदन के आधार पर डोमचांच थाना (काण्ड संख्या-33/2025) नामजद मामला दर्ज किया गया. वही मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी पति सांड मुण्डा को गिरफ्तार किया. वही आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed