Ranchi: गढ़वा पुलिस ने 5 सितंबर को नामधारी कॉलेज के पास पीयूष गुप्ता पर रंगदारी के फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी अनुज कुमार तिवारी गढ़वा थाना क्षेत्र के हंसकेर का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीयूष गुप्ता के घर नामधारी कॉलेज के पास में दुर्दात अपराधी रवि तिवारी जान मारने के नीयत से अंधाधुन फायरिंग किया गया. इस संदर्भ में गढ़वा थाना (कांड संख्या 403/25) में मामला दर्ज किया गया था. गढ़वा एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया. अनुसंधान के क्रम में पीयूष गुप्ता ने बताया कि फायरिंग होने के पूर्व 5 सितंबर को समय 17:19 बजे एक मोबाइल नं से कॉल कर घर आने की धमकी दिया गया. मोबाइल नंबर का कैफ निकालने पर पता चला कि उसका धारक अनुज कुमार तिवारी है. अनुज तिवारी के घर में छापामारी किया गया. अनुज कुमार तिवारी से पीयूष गुप्ता के घर में फायरिंग के संदर्भ में पूछताछ किया तो उसने अपना अपराध स्वीकार्य करते हुए बताया कि ये दुर्दात अपराधी रवि तिवारी गैंग का सदस्य हैं. इनलोग का मुख्य कार्य गढ़वा में भय एवं दहशत का माहौल बनाकर रंगदारी वसूल करना है. इसी सिलसिले में ये लोग 5 सितंबर को समय 16:00 बजे मै कस्तूरबा विद्यालय बगही के पास वाले मैदान में बैठे हुए थे. तभी रवि तिवारी, अपने Mahindra KUV 100 कार (JH 03 P 9247) से आया और बोला कि बाबा कार में बैठिए. उसके कहने पर जब ये कार में बैठे तो देखा कि उस कार में पहले से ही रवि तिवारी के साथ रोहित तिवारी, गौरव तिवारी, रूपेश तिवारी उर्फ बिट्टू तिवारी साथ में पहले से बैठा हुआ था. साथ ही उनलोगों के पास पहले से दो दोनाली बंदूक एवं एक कट्टा रखे हुए था. रवि तिवारी इनसे बोला कि बाबा आप अपने मोबाइल से एक मोबाइल नं पर कॉल कीजिए उसके बाद हमलोग को तुरंत 10 लाख रुपया मिलेगा. ये उसकी बात मानकर उसके मोबाइल पर कॉल किया और आने की धमकी दिया. उसके बाद ये पांचों लोग पीयूष गुप्ता के घर नामधारी कॉलेज के लिए निकले और नामधारी कॉलेज पहुंचकर पीयूष गुप्ता के घर पर इनलोग धमकी देते हुए फायरिंग किया गया. फायरिंग के बाद उसी कार से बाईपास, जुटी जाटा रोड होते हुए मरहटिया पहुंचा, जहां इन्हें रवि तिवारी देसी कट्टा देते हुए बोला गया कि बाबा आप इसको अपने पास रखिए ये आपका गिफ्ट है. और उसके बाद उनलोग सभी उसी कार से भाग निकले. अनुज तिवारी के घर में ट्रंक के नीचे से रवि तिवारी द्वारा दिया गया एक देशी कट्टा बरामद किया गया. जिसके आधार पर गढ़वा थाना (कांड संख्या 405/25) में अलग से मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed