Ranchi: लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधी को रांची के पिठोरिया थाना पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ऑल्टो कार सवार आरोपी वाहन तेज कर कुचलने का प्रयास किया. पुलिस अब उस ऑल्टो कार की तलाश में जुट गई है. कार में चालक के अलावे अन्य दो लोग सवार था. कार के भागने वाले रास्ते में पड़ने वाले थाना पुलिस को सूचना दी गई है. वही पिठोरिया थाना पुलिस सघन तलाशी में जुट गई है. छत्तीसगढ़ के जशपुर में लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहा था. घटना के बाद जशपुर पुलिस ने आसपास के जिलों समेत झारखंड पुलिस को भी मामले की सूचना दिया था.

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाछापर के पास मंगलवार को कारोबारी से कलेक्शन के पैसे लेकर जा रहे ट्रक ड्राइवर से 13 लाख रुपये और मोबाईल लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. रांची से जा रही ट्रक (CG14 MT 6190) को बालाछापर के पास रोककर चालक लघुशंका के लिए उतरा था. इस दौरान कार सवार 6 नकाबपोश बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed