Ranchi: परिवार वाले नाबालिक की जबरन कराना चाहते थे शादी तो घर से भागी. जिसे आरपीएफ ने रांची स्टेशन से बरामद किया है. नाबालिग हजारीबाग जिले के चमगाढ़ा की रहने वाली है. जानकारी के मुताबिक आरपीएफ व नन्हे फरिश्ते टीम ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को रांची रेलवे स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू किया. प्लेटफार्म संख्या 1 पर चेकिंग के दौरान नाबालिग लड़की को अकेले बैठे हुए देखा. संदेह होने पर जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम सोनिया कुमारी बताया और आगे बोला कि उसके परिवार वाले उसकी शादी करवाना चाहते थे. जिससे परेशान होकर वह घर से भाग आई. पूछताछ के उपरांत सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन रांची को सौंप दिया गया.
