Patna: चोरी के बाइक के साथ पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना पुलिस ने सुहागन ज्वैलर्स में लूट का उद्भेदन किया है. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर ननिहाल से भारी मात्रा में गोबर में छिपाकर रखे ज्वेलरी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में समस्तीपुर जिले महोदी नगर थाना क्षेत्र के भदईया निवासी पिंकी देवी व इसका बेटा बॉबी कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर चाँदी का बाला, चुड़ी, पायल, चैन, डारा, सिक्का, सिन्दुर का किया, कटोरा, चरण पादु कोण, पैर का वीछिया, हाथ का अंगुठी, अंगुठा का विछिया, रिंग, हनुमानी, राखी, कॉन का टॉप, सोना का कॉन का टॉप, लौकेट, कान का लरी, नाक का कील, घटना में प्रयुक्त 2 बाइक पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 2 मई को मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में यादव मार्केट स्थित सुहागन ज्वैलर्स में दो बाइक सवार आधा दर्जन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर पर ज्वेलरी लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में विकास कुमार के फर्दब्यान के आधार पर तुर्की थाना (कांड सं0-101/25) मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता व सफल उद्भेदन के लिए मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ पश्चिमी-02 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. विशेष टीम सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही थी. इसी क्रम में समस्तीपुर जिले के हलई थानाध्यक्ष (कांड सं0-58/25) ने चोरी की बाइक के आरोप में बॉबी कुमार को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछ-ताछ किया गया. आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत सुहागन ज्वैलर्स से लूटे गये सोना एवं चांदी को मायके में रह रही बॉबी कुमार मां पिंकी देवी द्वारा गोबर में छिपाकर रखे गये सोना एवं चांदी को बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में तुर्की थाना (कांड सं0-100/25) में बाइक चोरी कर अपने सहयोगी के साथ मिलकर सुहागन ज्वैलर्स में सोना लूट कांड के घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है.
