Ranchi: दुमका के जरमुंडी थाना पुलिस ने सुकुमानी सोरेन हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. मृतिका का देवर ही घटना को अंजाम दिया था. दोनो के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. आरोपी भाभी को भगाकर बाहर ले जाना चाहता था. इसी बात को लेकर हुए विवाद में घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी देवर मंगल मुर्मू तालझारी थाना क्षेत्र के रंगाबाँध का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर, मृतिका का पर्स और चप्पल पुलिस ने बरामद किया है.
रविवार को घटना की जानकारी देते हुए दुमका एसपी ने बताया कि 7 जून को सूचना मिली कि जरमुण्डी थाना क्षेत्र के जरुवाडीह गांव के उत्तर-पूर्व रेलवे लाईन दक्षिण चुडा मरा के खेत में पड़े गोबर खाद में एक औरत का शव गोबर खाद से ढका हुआ है. इस संबध में जरमुण्डी थाना (कांड संख्या 67/2025) में हत्या का मामला दर्ज किया गया. वही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इसकी सूचना स्थानीय एवं आसपास के थाना एवं जिला में प्रसारित करवाया गया. इस क्रम में रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बुढाडगाल स्थित मृतिका के मायके वालो ने सुकुमानी सोरेन के रुप में पहचान किया. और बताया कि सुकुमानी सोरेन को उनके देवर मंगल मुर्मू फोन कर 4 जून को जरमुण्डी रेलवे स्टेशन बुलाया था. अनुसंधान के क्रम में गवाहों ने भी बताया कि 4 जून के शाम को जरुवाडीह गांव स्थित घटनास्थल पर एक लड़का-एक औरत पेड़ के छाया में बैठ कर बातचीत कर रहे थे. बरामद शव उसी और का है. अनुसंधान के क्रम में मृतिका सुकुमानी सोरेन एवं आरोपी मंगल मुर्मू का फोन नम्बर का तकनीकि छानबीन में टावर लोकेशन घटना के समय घटनास्थल पर पाया गया. आरोपी मंगल मुर्मू ने पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया. तथा बताया कि उनका अपने भाभी सुकुमानी सोरेन के साथ प्रेम प्रसंग था. एवं वे अपने भाभी को भगा कर बाहर ले जाना चाहता थे. लेकिन सुकुमानी सोरेन इंकार कर रही थी. इसी बात के लेकर बहस हो गया. इस दौरान सुकुमानी सोरेन अपने देवर मंगल मुर्मू को थप्पड मार दिया. इसी गुस्सा में मंगल मुर्म बगल में पड़े पत्थर से सुकुमानी सोरेन के सिर में प्रहार कर हत्या के दिया. और शव को बगल में पड़े गोबर खाद के ढेर में छिपा दिया.
