Ranchi: बोकारो के नया मोड़ पर यातायात पुलिसकर्मी ने बाईक सवार को रोका तो कहा तुमलोग एक सरकारी अफसर को परेशान करते हो, सीआईपीएफ का असिटेंट कमांडेंट हूं. जब पहचान पत्र मांगा गया तो फर्जीवाड़े का खुलासा है. इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बीएस सिटी थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी अश्विनी कुमार ठाकुर के पास आरोपी के पास से बाईक (JH-09AG-7432), मोबाईल, संतोष कुमार नाम का CRPF सहायक कमाण्डेंट का पहचान पत्र, संदीप कुमार नाम का CRPF हवलदार का पहचान पत्र औऱ असीम कुमार सिंह का NSG रेंजर पद का पहचान पत्र पुलिस ने बरामद किया है.

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात थाना के पुलिसकर्मी नया मोड़ यातायात थाना के पास वाहन जांच कर रहे थे. वाहन जांच के क्रम में एक प्लसर बाईक (JH-09AG-7432) पर सवार व्यक्ति को हेलमेट नहीं पहने होने के कारण रोका गया. परन्तु उक्त व्यक्ति ने यातायात पुलिस कर्मियों को धमकी दिया जाने लगा कि तुमलोग एक सरकारी अफसर को परेशान कर रहे हो. मैं सीआरपीएफ में अस्सिटेंट कमाण्डेंट हूँ. वर्तमान में सुकमा छत्तीसगढ़ में पदस्थापित हूँ. पहचान पत्र मांगने पर उस व्यक्ति ने अपने मोबाईल में संतोष कुमार, रैंक-सहायक कमाण्डेंट अंकित सीआरपीएफ का एक परिचय पत्र दिखाया. परिचय पत्र में लगा फोटो बाईक सवार के चेहरा मेल नहीं हो रहा था. इसके बाद पुलिस उसके मोबाईल लेकर छानबीन किया तो दो अन्य परिचय पत्र राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का असीम कुमार सिंह नाम का आईडी कार्ड और सीआरपीएफ का संदीप कुमार का पहचान पत्र मिला. सख्ती से पूछताछ करने पर बाईक सवार ने बताया कि उपरोक्त पहचान पत्रों का ये गलत उपयोग कर अपना काम निकालते है. पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपना वास्तविक नाम अश्विनी कुमार ठाकुर बताया तथा पूर्व में भी फर्जी पहचान पत्र को दिखाकर पुलिस वालों को डराने धमकाने की बात स्वीकार किया. इस संबंध में बीएस सिटी थाना (कांड संख्या-266/25) में मामला दर्ज किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed