Patna: मोतिहारी गोविंदरा गांव में स्थित एक मदरसे से पुलिस ने हथियार बरामद किया है. मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वही पुलिस तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदरा स्थित मदरसे में हथियार छिपाकर रखे गए हैं, जिन्हें किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए लाया गया है. सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर एक देशी पिस्टल और गोली बरामद किया. तीन युवकों को हिरासत में भी लिया गया है. जिससे पूछताछ चल रही है. वही मौके पर मोतिहारी एसपी भी पहुंचकर पड़ताल किया. बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मदरसे की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यहां हथियारों की खरीद-बिक्री और संदिग्ध लोगों का जमावड़ा होता था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका दायरा कितना बड़ा है.
बताया जा रहा है कि यह इस्लामिया मदरसा पहले भी विवादों में रहा है. पिछले वर्ष इसी मदरसे से प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किया गया था. एक बार फिर यहां से हथियार बरामद होने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय निवासी असगर अली का कहना है कि यह मदरसा पहले से ही संदिग्ध गतिविधियों के कारण चर्चा में रहा है और यहां अपराधियों का जमावड़ा भी लगता रहा है.
