Ranchi: पुरी सी बीच से वांछित तस्कर को सिमडेगा के केरसई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी संजय समीर सिंघिया उर्फ संजय सिंघिया सिमडेगा जिले के केरसई थाना क्षेत्र के करवाजोर का रहने वाला है. सिमडेगा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि केरसई थाना (काण्ड सं0-08/26) में दर्ज मामले के वांछित नामजद आरोपी संजय समीर सिंघिया उर्फ संजय सिंघिया वर्तमान में पुरी में है. एसपी के निर्देश पर वरीय मुख्यालय डीएसपी रणवीर सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित छापामारी टीम कार्रवाई करते हुए शकुतंला होटल के पास पुरी सी बीच के पास से संजय समीर सिंघिया उर्फ संजय सिंघिया को गिरफ्तार किया गया. तस्करी करने के वांछित आरोपी द्वारा अवैध गोवंशीय पशुओं से लदे गाडियों को सिमडेगा जिला क्षेत्र से पार कराने एवज में प्रत्येक गाडियो से 9000 रुपया लेता था. इसी संदर्भ में दो गाडियों को पार कराने के लिए गिरफ्तार आरीप सैफ हुसैन से 1 मार्च को 14000 रुपया ऑनलाईन पेमेंट लिया. शेष बकाया राशि 4000 रु0 नगद के रुप में गाड़ी पार कराने के बाद लेते परंतु घटना के दिन दो गाडियों को पार कराया जा रहा था जिसे पुलिस ने पकड लिया. यह लगातार मोबाईल के माध्यम से घटना से पूर्व एवं घटना के दिन अन्य आरोपी से सम्पर्क में था. संजय समीर सिंघिया उर्फ संजय सिंघिया का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध सिमडेगा, केरसई, टी0 टांगर, मुफस्सिल और गुमला के चैनपुर थाना में 14 मामला दर्ज है.
