Ranchi: लातेहार के बरवैया में घूम रहे पीएलएफआई का वांछित उग्रवादी को मनिका थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पलामू जिले के मनिका थाना क्षेत्र के जशपुर निवासी गिरफ्तार उग्रवादी विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया लंबे समय से वांछित चल रहा था. सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए लातेहार एसपी ने बताया कि कई काण्डों के फरार विनोद परहिया का मनिका क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना लगातार मिल रही थी. रविवार को पीलएफआई दस्ता के सक्रिय सदस्य विनोद परहिया को मनिका थाना के सीमावर्ती गाँव बरवैया के पास घूमते हुए देखे जाने की सूचना मिली. सूचना पर मनिका थाना प्रभारी मनिका के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी टीम ग्राम बरवैया में गुप्त तरीके से रेकी कर छापामारी किया गया जिसमें उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया. विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया पीएलएफआई का प्रमुख सदस्य रहा है जिस पर विभिन्न थानो में कई कांड दर्ज है. लातेहार में कारोबारी एवं कम्पनियों से लेवी मांगना, धमकी देने का काम करता था. विनोद परहिया गोली चलाने में माहिर है. जिसके विरुद्ध पलामू, लातेहार के विभिन्न थाना में आठ मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed