Patna: पटना सिटी का वांटेड क्रिमिनल जयकांत को पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मरीन ड्राइव के नजदीक से पकड़ा है. जयकांत के दो सहयोगियों को भी पुलिस हिरासत में लिया है. आरोपी के पास से हथियार और छः गोली भी मिले है. जिसकी जांच की जा रही है. वहीं आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. पटना सिटी-2 के एसडीपीओ ड़ॉ गौरव कुमार ने बताया कि जयकांत का 32 आपराधिक इतिहास है. 3 केस में वांछित है. खाजीकला मर्डर केस में भी वांछित चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस और एसटीएफ द्वारा मरीन ड्राइव से पकड़ा गया है. जयकांत के सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है. पूछताछ चल रहा है. पटना सिटी के वांटेड जयकांत पर सभी थाने में केस दर्ज है. आर्म्स भी बरामद किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed