Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के दौरान शेखपुरा स्थित विष्णु धाम मंदिर परिसर के सौंर्दयीकरण की घोषणा की. प्रगति यात्रा के चौथे चरण में शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्मा प्रखंड के नवनिर्मित मुखिया सरपंच, पंचायत प्रशिक्षण केंद्र के बगल में बने कार्यक्रम स्थल से 133 करोड़ 24 लाख रुपये की 172 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इसमें 96 करोड़ 33 लाख रुपये की 120 योजनाओं का उद्घाटन और 36 करोड़ 71 लाख रुपये की 52 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. इसके अलावे शेखपुरा अन्तर्गत मटोखर दह को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा.राष्ट्रीय उच्च पथ-33A के 11वें किलोमीटर तोथिया पहाड़ मोड़ से कुसुम्भा भाया मटोखर दह तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा. जखराज स्थान से हुसैनाबाद पथ तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा.
शेखपुरा में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा. सकरी सिंचाई योजनान्तर्गत बाजिदपुर से निकलने वाली मिरजैन नहर प्रणाली एवं इसकी तेउसाईन शाखा नहर का पुनर्स्थापन तथा लाईनिंग का कार्य किया जायेगा. नेमदारगंज से रमजानपुर तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा. शेखपुरा तथा चेवाड़ा प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा.

वही लखीसराय की सीमा पर अवस्थित पचना से नालन्दा जिला के सरमेरा तक ग्रीन फील्ड सड़क का निर्माण कराया जायेगा. प्रगति यात्रा के क्रम में आज लखीसराय जिले को 445 करोड़ रुपये की लागत से183 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इनमें 117 योजनाओं का उद्घाटन एवं 66 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने लखीसराय जिला अंतर्गत लखीसराय प्रखंड के ग्राम बालगुदर स्थित लखीसराय संग्रहालय के दीर्घाओं में पेडेस्टल एवं शो-केश के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. इसके अलावे सतसंडा पहाड़ पर पर्यटक सुविधाओं का निर्माण एवं विकास किया जायेगा. लाल पहाड़ी पर अवस्थित ऐतिहासिक स्थल को संरक्षित किया जायेगा. लखीसराय के अशोकधाम परिसर में पर्यटन सुविधाओं का निर्माण एवं विकास किया जायेगा.
हलसी प्रखंड के सिरखिण्डी ग्राम में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा. बड़हिया नगर परिषद् में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा.बड़हिया के बीएमएन कॉलेज घाट से मराची तक ग्रामीण सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा. बड़हिया, सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय में नये प्रखंड-सह अंचल कार्यालय भवन तथा 3 प्रखंडों पिपरिया, रामगढ़ चौक एवं चानन में प्रखंड कार्यालय-सह-अंचल भवन सहित आवासीय परिसर का निर्माण कराया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *