Ranchi: गिरिडीह निगम चुनाव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गया. सोमवार को वार्ड संख्या 18 में हिंसक झड़प के बाद आक्रोशित लोगों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ किया. इस दौरान फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी. घायलों की पहचान मो शमीम अंसारी उर्फ शेरू और मो असलम के रुप में की गई है. शेरू के सिर में गोली लगी है, जबकि असलम के पैर में गोली लगी है. गंभीर अवस्था दोनो जख्मी को धनबाद रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 18 के आजाद नगर हरिजन टोला स्थित बूथ नंबर 3 से करीब सौ मीटर की दूरी में दो पक्षों में जबरदस्त झड़प हो गई. स्थिति उस समय बिगड़ गयी जब आजाद नगर मोहल्ले में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते हिंसक रुप ले लिया. तोड़फोड़ शुरू हो गयी. इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गयी, जिसमें दो लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और पचंबा थाना की पुलिस समेत कई अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए है.
