Patna: वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान हिंसा भड़क गई. शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस हमला कर दिया गया. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. एक महिला शराब तस्कर को पुलिस गिरफ्तार किया है. इसके बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस टीम को घेर लिया और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की. इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. हमले में एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुड़ावनपुर थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पहाड़पुर पश्चिमी निवासी नवल राय के घर देशी शराब की बिक्री हो रही है. सूचना पर जुड़ावनपुर थाना पुलिस दलबल के साथ ग्राम पहाड़पुर पश्चिमी नवल राय के घर पर छापेमारी करने पहुँची तो पुलिस को देखते ही वहाँ से 7-8 लोग भागने लगा, उसमें पुलिस बल के सहयोग से 2 व्यक्ति को पकड़ लिया गया. घटनास्थल पर बरामद देशी शराब का वीडियो बनाने के क्रम में कुछ असमाजिक तत्वों ने एकत्र होकर पुलिस बल पर अचानक हमला कर दिया. तथा पुलिस कर्मियों के हथियार छिनने का प्रयास किया. स्थिति की गंभीरता एवं पुलिस बल की सुरक्षा को देखते हुए छापेमारी दल ने आत्मरक्षा में 1 राउड हवाई फायरिंग किया. जिसके पश्चात् असमाजिक तत्व मौके से भाग निकले. उक्त फायरिंग से किसी प्रकार की कोई हताहत नही हुई है. घटना के संदर्भ में जुड़ावनपुर थाना (कांड-12/26) में मामला दर्ज किया गया है. वही घटना में शामिल एक महिला अंजु देवी, पति-नवल राय को गिरफ्तार किया गया है. अन्य हमलावरो की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed