Ranchi: चतरा के सोकी में हाईवा का बैटरी चोरी करते चोर एक आरोपी को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोपी के निशानदेही पर पुलिस दूसरे आरोपी को दबोचा. गिरफ्तार आरोपी में मयूरहंड थाना क्षेत्र के हर्ष कुमार विश्वकर्मा और हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के चया कला मो कैफ का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर बड़ी वाहनों की 5 बैटरी, तार कटर, रेंच और हिस्को ब्लेड पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार चतरा एसपी को सूचना प्राप्त हुआ कि मयूरहंड थाना के सोकी गांव में हाईवा का बैटरी चोरी करते हुए एक चोर को पकड़कर रखा गया है. सूचना पर मयूरहंड थाना पुलिस दल बल के साथ सोकी पहुंचकर पकड़े गए आरोपी हर्ष कुमार विश्वकर्मा को हिरासत में लिया. आरोपी के पास से चोरी का बैटरी तथा चोरी करने के उपयोग में लाए जा रहे विभिन्न औजार रेंच, हिस्को ब्लेड एवं तार कटर को बरामद किया गया. हर्ष के निशानदेही पर एक अन्य आरोपी मो कैफ (रिसीवर) को गिरफ्तार किया गया. दोनों के  निशानदेही पर चोरी का चार अन्य बैटरी बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed