Patna: एरियर भुगतान के लिए रिश्वत लेते प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी-सह-प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एकता भाईकेन्द्र लक्की को 10,000 रूपये रिश्वत लेते कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अऩुसार गायघाट स्थित मध्य विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार पाठक ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी-सह-शिक्षा पदाधिकारी एरियर बकाया राशि 4,63,587 रुपये का भुगतान करने के एवज् में रिश्वत मांगता है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-11/26) में मामला दर्ज किया गया है. वही अनुसंधानकर्त्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी-सह-प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एकता भाईकेन्द्र लक्की 10,000 रूपये रिश्वत लेते हुए इनके ब्रह्मपुर स्थित कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया.
