Patna: दाखिल-खारिज के लिये 5 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार नलिन जहानाबाद सदर अंचल में तैनात है. निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार पुष्कर कुमार ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी राजस्व कर्मचारी जमीन का दाखिल-खारिज करने के एवज में रिश्वत मांग रहा है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इसके बाद निगरानी थाना (कांड सं0-87/25) में मामला दर्ज किया गया. वही अनुसंधानकर्ता डीएसपी गौतम कृष्ण के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार नलिन को 5,000 रूपये रिश्वत लेते पुराना ब्लॉक स्थित इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया.
