Patna: रुपये लेन-देन संबंधी बातचीत का विडियों वायरल मामले में दरोगा के साथ महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिया गया है. सारण एसएसपी ने टाउन थाना में तैनात दरोगा (एसआई) जगदीश शर्मा एवं महिला सिपाही इंदु कुमारी सस्पेंड किया है.

मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को टाउन थाना के सरकारी मोबाइल पर एक वायरल वीडियो किसी ने भेज दिया. वीडियो की जब छानबीन की गई तो पता चला कि टाउन थाना की ERV-01 (112) पर प्रतिनियुक्त महिला सिपाही इंदु कुमारी एक व्यक्ति से कथित रूप से पैसों के लेन-देन संबंधी बातचीत करती हुई प्रतीत हो रही हैं. इस संबंध में पूछताछ करने पर संबंधित महिला सिपाही ने बताया कि उक्त वीडियो लगभग दो माह पूर्व का है. उस तिथि को ड्यूटी पर दरोगा जगदीश शर्मा एवं चालक सैफ सिपाही उमेश सिंह उपस्थित थे. आरोपों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए दरोगा जगदीश शर्मा एवं महिला सिपाही इंदु कुमारी को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर सस्पेंड किया गया है. सारण पुलिस स्पष्ट करती है कि विभागीय अनुशासन के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed