Ranchi: दो अपराधी गुट में मारपीट और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की है. घटना में शामिल दो अपराधी को खूंटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में खूंटी थाना क्षेत्र के पास्कल पूर्ति और सुखराम पूर्ति का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक आठ चक्रीय रिवॉल्वर और एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है.
शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए खूंटी एसपी ने बताया कि 2 जून को खूँटी थाना क्षेत्र के अक्ता गांव में दो अपराधिक गुटों के बीच मार पीट छिन-छोर एवं फायरिंग करने की घटना का विडीयो सोशल मिडिया में वायरल हुई थी. जिसमें दो अपराधियों के हाथ में हथियार दिखाई दे रहा था. वायरल वीडियो के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी खूँटी थाना (कांड सं० 117/25,118/25,119/25) में दर्ज की गई. इसी बीच खूँटी थाना को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी पास्कल पूर्ति अपने गाँव में है. सूचना पर खूंटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम दोनो अपराधी को गिरफ्तार किया. पूछ-ताछ के क्रम में घटना में शामिल होने एवं घटना कारित करने की बात को स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर घर के पास खेत में आम पेड़ के नीचे जमीन में एक झोला में लपेटकर रखा हुआ एक आठ चक्रीय रिवाल्वार एवं एक देश कट्ट्ठा बरामद किया गया. आरोपी के विरुद्ध खूँटी थाना में पांच मामला दर्ज है.
दो अपराधी गुट में मारपीट और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
