Patna: समस्तीपुर के पटोरी थाना में तैनात एएसआई का पैसा मांगने का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर एसपी ने निलंबित कर दिया है. पटोरी थाना में पदस्थापित एएसआई मृत्यंजय कुमार का पैसा मांगने संबंधी एक वीडियो वायरल हुआ था. पटोरी एसडीपीओ से मामले की जाँच कराई गई. जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया. इसके बाद आरोपी एएसआई मृत्यंजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. साथ ही अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ करने की कार्रवाई की जा रही हैं.
