Ranchi: सोशल मीडिया पर कुत्ते को गोली मारते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के एसआरएस पार्क के नजदीक रहने वाले प्रदीप कुमार पाण्डेय के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें एक व्यक्ति एक कुत्ते को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है. जिसके पश्चात संबंधित वीडियो का अवलोकन किया गया तथा पशु सुरक्षा एनजीओ के संचालक शिव शंकर के लिखित आवेदन के आधार पर टाटीसिलवे थाना (कांड सं0–26/25) मामला दर्ज कर आरोपी को चिन्हित किया गया. घटना में संलिप्त प्रदीप कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed