Ranchi: चाइबासा के सोनुवा इलाके में नक्सली के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान से लौट रहे जवान का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. समव 7 जवान घायल हो गए. सोनुवा थाना क्षेत्र के केराबीर क्षेत्र में नक्सली के विरूद्ध अभियान संचालित किया जा रहा था. अभियान के बाद सुरक्षा बलों की टीम वाहन से वापस लौट रही थी तो इसी क्रम में बुधवार को सोनुवा थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमे  दुर्घटना में सीआरपीएफ के 6 एवं जिलाबल के 1 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान जख्मी हो गए. जख्मी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों का प्राथमिकी उपचार के बाद सोनुवा थाना प्रभारी, चक्रधरपुर थाना प्रभारी एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन के सहयोग से सभी को सकुशल ईलाज के लिए चक्रधरपुर लाया गया. सभी जख्मी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की स्थिति सामान्य है. चाइबासा एसपी आसुतोष शेखर हालचाल जानने के लिए जवानों से मुलाकात की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *