Patna: यूपी पुलिस का इनामी कबूतर को गोपालगंज जिले के लक्ष्मीपुर कचहरी से पकड़ा गया है. पकड़े गए कबूतर के विरुद्ध यूपी पुलिस 10,000 का इनाम घोषित कर रखा था. गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दुबौली तकिया निवासी रुस्तम अली उर्फ कबूतर कई मामले में वांछित चल रहा था. गोपालपुर थाना (कांड संख्या 140/25) व गोरखपुर जिले के गुलरिहा गोरखपुर थाना (कांड सं0 1212/2024) मामले में भी वांछित था. रुस्तम अली उर्फ कबूतर के विरुद्ध यूपी के विभिन्न थाना में आधा दर्जन व गोपालगंज में एक मामला दर्ज है.
