Ranchi: गैरेज से काम कर लौट रहे दो युवक को चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने ट्रक में बांध कर मारपीट की. जिसमे दोनो जख्मी हो गया. घटना कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित झुमरी तिलैया का है. पुलिस मामले मव कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी आरोपी में तिलैया थाना क्षेत्र के प्रेम कुमार वर्मा, मुकेश कुमार, विजय कुमार यादव, अशोक यादव और हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कौनेन खान का नाम शामिल है.
पुलिस के अनुसार 2 फरवरी को तिलैया थाना क्षेत्र के ग्राम झुमरी तिलैया में पी काम्पलेश के पास दो लड़का अपना गैरेज से काम करके जा रहे थे कि चोरी के शक के आधार पर दोनों को स्थानीय कुछ लोग ट्रक में बांध कर मारपीट कर दिए, जिससे दोनों लड़के जख्मी हो गए थे. जिसके बाद सूचना पर तिलैया थाना की पुलिस अविलम्ब घटनास्थल पर पहुँच कर जख्मी दोनों लड़को को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इस संबंध में आवेदक सैफ अली रजा के द्वारा तिलैया थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर तिलैया थाना (कांड सं0- 37/2025) में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. तिलैया थाना पुलिस तत्परता पूर्वक कार्य करते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed