Patna: एक दर्जन से अधिक मामले में वांछित दो इनामी अपराधी को त्रिवेणीगंज इलाके से पुलिस गिरफ्तार किया है. त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कोशी कॉलनी से गिरफ्तार इंटरडिस्ट्रिक्ट इनामी अपराधी शंभु साह और सुशील कुमार साह मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के गरहा रामपुर वार्ड नं0-07 का रहने वाला है. पकड़े गए अपराधी के पास से 1 देशी कट्टा, 1 देशी पिस्टल, 4 गोली बरामद किया गया. ठिकाना की तलाशी लेने पर 1 डीभीआर, 6 साड़ी, 5 मोबाईल और 1 पंखा भी बरामद किया गया.
मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए सुपौल एसपी ने बताया कि सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में आसूचना मिली कि दो इंटरडिस्ट्रिक्ट अपराधी 50-50 हजार रूपये का इनामी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कोशी कॉलनी से शंभु साह व सुशील कुमार साह को हथियार- गोली समेत अन्य समान के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों के विरूद्ध कोसी रेंज के डीआईजी कार्यालय द्वारा 50-50 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था. दोनो के विरूद्ध जिला के विभिन्न थाना में 16 मामला दर्ज हैं. सभी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी वांछित थी. इनामी अपराधी के गिरफ्तारी से सुपौल जिले के जिला के राघोपुर, छातापुर, करजाईन और त्रिवेणीगंज थाना में दर्ज 9 मामले का उद्भेदन हुआ है.
