Patna: किशनगंज के बालू बाड़ी चौक के नजदीक 8.20 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत दो तस्कर को गलगलिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बंगाल के विधाननगर कछुबाड़ी निवासी गिरफ्तार आऱोपी सोमरुल और जतीमा खातून के पास से 205 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाईल, 6745 रुये नगद और एक स्कूटी पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज एसपी को गुप्त सूचना मिली कि बालू बाड़ी चौक के समीप बंगाल के मालदा से ब्राउन शुगर की डिलीवरी की जाने वाली है. सूचना पर एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में एसएसबी के सहयोग से एक संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित टीम मौके पर पहुंचकर सघन छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान दो संदिग्ध को मौके से पकड़ा गया. जिसके पास से लगभग 205 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इसके अतिरिक्त स्कूटी, मोबाइल एवं 6,745 रुपये नगद जब्त किया गया. बरामद ब्राउन शुगर  का मार्केट वैल्यू लगभग 8.20 लाख बताया गया है. इस संबंध में गलगलिया थाना में मामला दर्ज किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed