Ranchi: चतरा पुलिस ने मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया है.
आरोपी पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी रौशन कुमार दांगी उर्फ भगीरथ दांगी और राजपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ीगढ़ा निवासी रूबी देवी शामिल हैं. दोनों आपस में जीजा साली हैं. आरोपी के निशानदेही पर .287 ग्राम ब्राउन शुगर, 11.172 किग्रा अफीम, 44,57,350 रुपया नगद, ब्राउन शुगर बनाने का मशीन, एक बाइक और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
दो दिन पूर्व गिरफ्तार महिला के निशानदेही पर कार्रवाई
दो दिन पूर्व चतरा के कुम्हार टोला स्थित घर मे छापेमारी कर पुलिस 3.821 किग्रा ब्राउन शुगर, 2.784 किग्रा अफीम, 1.019 किग्रा सफेद पाउडर, चार बोतल एसिटल कलोरायड, इलेक्ट्रॉनिक नापतौला मशीन, रबड़ बंडल, 23,60700 रुपया नगद और दो मोबाईल बरामद किया था. वही मधु कुमारी को गिरफ्तार किया गया था. पुछताछ में मधु कुमारी ने पुलिस को बताया था कि अवैध अफीम एवं ब्राउन शुगर की तस्करी का मास्टरमाइंड रौशन दांगी है. इस संदर्भ में मधु कुमारी, रौशन दांगी एवं अन्य के विरूद्ध पत्थलगड्डा थाना (24/2025) में मामला दर्ज किया गया था.
