Patna: बेगुसराय में बीपी स्कूल के पास स्मैक का डिलींग करते दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में रतनपुर थाना क्षेत्र के प्रमिला चौक के पास रहने वाले शिवम कुमार उर्फ शिवम सिंह औऱ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भारद्वाज नगर के रहने वाले कुमार आर्यन उर्फ कार्तिक का नाम शामिल है. आरोपी से पास से 3.340 किग्रा स्मैक, सोना का ब्रेसलेट, अंगुठी, चैन, चांदी का अंगुठी, मोबाईल, 20,47,000 रूपया नगद, बुलेट, इलेक्टोनिक तराजू, टुटा ताला, रामवृक्ष कुमार का बीपी इंटर विघालय का परिचय पत्र, रामचरित्र सिंह का महाविघालय का परिचय पत्र और बिहार विघालय परीक्षा समिति का औपबंधिक प्रमाण पत्र पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना पुलिस को जिला आसूचना इकाई से गुप्त सूचना मिली कि वार्ड नं-20 में गणेश दत्त नगर में पारामाउन्ट एकेडमी के पास सुधा देवी के मकान के तीसरे मंजिल पर एक कमरा जो रामवृक्ष कुमार किराया पर लिए हुए है. रामवृक्ष कुमार अवैध रूप से स्मैक का कारोबार अपने साथियों के साथ मिलकर करता है. तुरंत छापामारी करने पर काफी मात्र में स्मैक पकड़ा जा सकता है. सूचना पर सदर-01 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. गठित टीम गणेश दत्त नगर स्थित रामवृक्ष कुमार के किराया वाले कमरा में दंडाधिकारी एवं मकान मालिक की उपस्थिति में तलाशी के क्रम में 3.340 किग्रा स्मैक बरामद किया गया. वही रामवृक्ष कुमार एवं उसका अन्य सहयोगी बीपी स्कूल के पास स्मैक का डिलींग करते हुए पुलिस ने शिवम कुमार उर्फ शिवम सिंह औऱ कुमार आर्यन उर्फ कार्तिक को पकड़ा गया. हालांकि रामवृक्ष कुमार फरार हो गया. आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि हमलोग एवं अन्य साथी मिलकर स्मैक का अवैध कारोबार करते है. स्मैक रामवृक्ष कुमार के किराया वाला मकान में रखते हैं. खरीद-बिकी से प्राप्त रूपया को कुमार आर्यन उर्फ कार्तिक के घर में रखे हैं. पुलिस टीम कुमार आर्यन उर्फ कार्तिक के घर में छापामारी कर एक बैग में से 20,47,000 रूपया बरामद किया. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. इस संदर्भ में रतनपुर थाना (कांड सं0-104/25) में मामला दर्ज किया गया है. शिवम कुमार और आर्यन कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध टाउन थाना में एक-एक मामला पूर्व से दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed