Patna: पटना पुलिस नशीले पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. बेउर थाना क्षेत्र के साईचक इलाके से पकड़े गये आरोपी के पास से 45 लाख के स्मैक व हिरोईन बरामद किया गया है. आरोपी में मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के संतोष प्रसाद और लखीसराय जिले के अमन कुमार का नाम शामिल है. पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि आरोपी की संपत्ति जब्त की जाएगी.
घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि नशीले पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आसूचना संकलन के आधार पर बेऊर थाना क्षेत्र में पटना पुलिस स्मैक की बड़ी खेप को जप्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर बेऊर थाना पुलिस साईचक स्थित एक मकान में छापेमारी कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद तलाशी में 670 ग्राम स्मैक, 80 हजार रुपये नगद, हिरोईन में मिलाने वाला पदार्थ, केमिकल समेत अन्य समान बरामद किया गया. बरामद स्मैक व हिरोईन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 45 लाख है. गिरफ्तार आरोपी संतोष प्रसाद और अमन कुमार रॉ मैटेरियल बाहर से मंगाता था. और पटना में डेवलप कर उसे बेचता था. सप्लाई चैन में संलिप्त आरोपी अन्य पहचान एवं उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.
