Patna: पटना में उत्पात मचाने वाले दो बालू माफिया को पुलिस अपने शिकंजे में ले लिया है. अवैध बालू जप्त कर ले जा रही खनन विभाग की टीम पर आरोपी ने हमला कर दिया था. इसके बाद स्कॉर्पियो से कुचल दिया गया. जिसमें एक जवान की मौत हो गई. वही दूसरा गंभीर रुप से घायल है. जिसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. गिरफ्तार आरोपी में हेमनाथ यादव और सुधीर कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी रानीतालाब थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वही स्कॉर्पियो (BR03AB-0050) और ट्रैक्टर किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक अवैध बालू लदा बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का ट्रैक्टर खनन छापेमारी दल जप्त कर दुल्हिन बाजार थाना ला रहा था. इसी दौरान नवीनगर के निकट स्कॉर्पियो (BR03AB-0050) पर सवार लगभग 7-8 व्यक्ति लाठी-डंडे व रॉड लिए आए और खनन विभाग के पदाधिकारी व कर्मी के साथ हाथा-पाई करने लगा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिये जब सैप के जवान आगे बढ़े, तभी स्कॉर्पियो वाहन से जान मरने की नियत से सैप जवानों को धक्का मारा गया. जिसमें 2 सैप जवान जख्मी हो गए. जख्मी सैप जवान दुखहरन पासवान एवं सैप जवान लक्ष्मण सिंह का नाम शामिल है. दोनो को तत्काल भरतपुरा अस्पताल भेजा गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के दौरान रास्ते में एक जवान की मौत हो गई. जबकि दूसरा जवान पीएमसीएच में इलाजरत है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना एसएसपी के निर्देश पर पुलिस छापेमारी करते हुए अवैध बालू लदा ट्रैक्टर तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को बिक्रम थाना क्षेत्र के मंझौली स्थित महामाया मंदिर के समीप से जप्त किया गया. स्कॉर्पियो वाहन के सत्यापन उपरांत स्कॉर्पियो वाहन मालिक हेमनाथ यादव को भी गिरफ्तार किया गया. इसी क्रम में पुलिस मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है.
