Patna: मारपीट मामले में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस पदाधिकारी को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है. कमतौल अंचल पुलिस निरीक्षक अभिषेक प्रताप सिंह और बहादुरपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार के विरुद्ध जांच और कार्रवाई में लापरवाही का आरोप है. मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थाना (कांड संख्या-252/25) में सुरेश राम के साथ मारपीट को लेकर मामला दर्ज है. इसी मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दरभंगा रेंज के डीआईजी पर्यवेक्षी पदाधिकारी (अंचल पुलिस निरीक्षक) अभिषेक प्रताप सिंह एवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार को निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में दरभंगा पुलिस केद्र में योगदान देगे.

पुलिस पदाधिकारी का तबादला

वही लहेरियासराय के पर्यवेक्षी पुलिस पदाधिकारी रामेश्वर साफी को कमतौल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. जिला आसूचना इकाई प्रभारी इंस्पेक्टर प्रसुन्जय कुमार को बहादुरपुर थानानाध्यक्ष बनाया गया है.  लोक शिकायत कोषांग के प्रभारी इंस्पेक्टर अमृत कुमार साह को जिला आसूचना इकाई का प्रभारी बनाया गया है. जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी राहुल कुमार को लोक शिकायत कोषांग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. Investigation Superivison Team में तैनात विशाल कुमार सिंह साईबर थाना और साईबर थाना में तैनात बिरेन्द्र चौधरी को लहेरियासराय का पर्यवक्षी पदाधिकारी बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed