Ranchi: गुमला के कांसीर बाजार में व्यापारी को गोली मार जख्मी कर लुट की घटना को अंजाम देने में शामिल दो अपराधी को रायडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में दीपक मुण्डा उर्फ बुतुल मुण्डा और महेन्द्र उराँव उर्फ गुड्डू का नाम शामिल है. दोनो रायडीह थाना क्षेत्र के छेरहा बगीचा मांझाटोली का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर एक मैगजीन लगा देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन गोली, एक बाइक, दो मोबाईल और 72,580 रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए गुमला एसपी ने बताया कि 13 जून को रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर बाजार में एक धान व्यापारी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल करने एवं रुपये की लुट करने का आरोप में मामला दर्ज किया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए चैनपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दीपक मुंडा का अपराधिक इतिहास रहा है.
