Patna: मधुबनी के लहेरियागंज में रुपये लेन-देन के विवाद में चाकूबाजी में दो लोगो की मौत हो गई है. वही तीसरा हॉस्पीटल में ईलाजरत है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान दीपक सदाय तथा रामबाबू सदाय के रुप में की गई है. जबकि घायल लालबाबू सदाय ईलाजरत है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10:30 बजे टाउन थाना क्षेत्र के लहेरियागंज में चाकूबाजी की घटना में 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली. सूचना पर टाउन थाना पुलिस 10 मिनट के अंदर हीं घटनास्थल पर पहुँची. प्रारंभिक पूछ-ताछ मे स्थानीय लोगो ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार यादव रुपयों की आपसी लेन-देन के विवाद में लालबाबु सदाय एवं उनके पुत्र दीपक सदाय तथा रामबाबू सदाय को चाकू मारकर घायल कर दिया है. पुलिस घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए दरभंगा स्थित डीएमसीएच भेज दिया. जहां इलाज के क्रम मे दीपक सदाय तथा रामबाबू सदाय की मौत हो गई. दोनों मृतक पेशा से मजदूरी का कार्य करता था. मुख्य आरोपी उसी लॉज मे रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था. मधुबनी एसपी के निर्देश पर सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया. मुख्य आरोपी की पहचान की जा चुकी है. आरोपी घर से फरार है. पुलिस आरोपी के घर के एक सदस्य को पूछ-ताछ के लिए थाना लाया है. सभी बिन्दुओं पर जांच किया जा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed