Patna: दो पाटीदार के बीच मतदान को लेकर विवाद में चाकूबाजी का मामला सामने आया है. चाकूबाजी में दो पक्ष के 5 लोग घायल हो गये है. घायल में पिता-पुत्र भी शामिल है. जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र स्थित धोबवलिया का है.
मिली जानकारी के अनुसार दो पाटीदार के बीच मतदान को लेकर कहासुनी हुई जो आगे चलकर चाकूबाजी की घटना में परिवर्तित हो गई. इस घटना में दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गए. घायलों में लालबाबु साह पक्ष से 2 एवं कृष्णा साह पक्ष सें 3 शामिल है. जिसे परिजनों ने गोपालगंज सदर अस्पताल में ईलाज के लिये भर्ती कराया.
मामले की सूचना मिलने पर मांझागढ़ थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच की. लालबाबू नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
