Patna: बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस मे उलझ गए. दोनो पक्षो के बीच बढ़ता विवाद मारपीट का रूप ले लिया.जिसमे एक पक्ष में शामिल का सर फट गया. इस बाद दूसरे पक्षो के घर मे लगे टटिया में आग लगा दिया गया. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराया. दोनो पक्षो के तरफ से मामला दर्ज किया गया है. मामला सारण जिले के गौरा थाना क्षेत्र के नेथुआ का है.
पुलिस के अनुसार गौरा थाना को सूचना मिली कि शाम को नेथुआ गांव में दो पक्षों में शामिल करन कुमार, पिता-मुन्ना राय एवं उनके पड़ोसी देवानन्द कुमार के बीच बच्चो के झगड़ा को लेकर मारपीट हुई है. जिसमें प्रथम पक्ष के करन कुमार का सिर फट गया है. इस दौरान प्रथम पक्ष द्वारा द्वितीय पक्ष के घर के आंगन को घेरा हुआ एक टटिया में आग लगा दी गई थी जो जल गई है. दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.
बच्चों के विवाद में उलझे दो पक्ष, एक पक्ष का फटा सर तो दूसरे के घर के टटिया में लगाया आग, मामला दर्ज
