Ranchi: 10 लाख के इनामी अवधेश जी दस्ते के दो नक्सली ने लातेहार पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. मंगलवार को नई दिशा के तहत दोनो विधिवत रूप से लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष सरेंडर किया. इनमे छत्तीसगढ के बलरामपुर जिले के
सामरीपाठ थाना क्षेत्र के पुंदाग निवासी अमरजीत उर्फ काली उर्फ सनि बिरजिया और चुनचुना पंचफेड़ी निवासी मिथिलेश उर्फ अखिलेश कोरवा का नाम शामिल है. लगातार नक्सली को मुख्य धारा में लाने के प्रयास किये जाने के परिणामस्वरुप सरेंडर किया है. दोनो 15 लाख के इनामी रीजनल कमांडर (मृत) छोटू खरवार उर्फ छोटू जी, 10 लाख के इनामी प्रदीप सिंह चेरो व नीरज सिंह के साथ रहा है. वर्तमान में 10 लाख ईनामी मृत्युजंय भुईयाँ उर्फ फ्रेश भुईयाँ उर्फ अवधेश जी से जुड़ा था. लातेहार के छिपादोहर, बारेसॉढ़, महुआडाँड, नेतरहाट, बुढापहाड़ व सीमावर्ती राज्य छतीसगढ़ के कुसमी, सिमरिया, सामरीपाठ में सक्रिय था. अमरजीत व मिथलेश कई घटना को अंजाम देने में शामिल रहा है. दोनो के विरुद्ध छिपादोहर थाना में पूर्व से मामला दर्ज है.
