Ranchi: लोहरदगा में दो उग्रवादी समर्थक को पुलिस गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर साके पहाड़ में छुपा रखे गए दो हथियार और 85 गोली बरामद किया गया है. गिरफ्तार उग्रवादी समर्थक में नसीम अंसारी और श्यामलाल यादव का नाम शामिल है. दोनो सेन्हा थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के पास से 7.65 एमएम का दो पिस्टल, 82 इंसास रायफल का गोली, और 0.315 एमएम का तीन गोली पुलिस ने बरामद किया है.

शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के समर्थक नसीम अंसारी अपने पास अवैध हथियार, गोली छुपा कर रखा है. सूचना पर सेन्हा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ग्राम-हेसवे में छापामारी कर नसीम अंसारी और श्यामलाल यादव को पकड़ा गया. दोनो से पूछताछ करने पर घर के पास में ही साके पहाड़ में छुपा कर रखे गए  हथियार के बारे में बताया गया. आरोपी के निशानदेही पर 2 पिस्टल और 85 गोली बरामद किया गया. इस संबंध में सेन्हा थाना (काण्ड सं0 117/25) में मामला दर्ज किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed