Ranchi: बुढ़मू बड़कागांव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित बिंजा टीपीसी के घायल उग्रवादी समेत दो को रांची के बुढ़मू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के हेन्देगीर रेलवे स्टेशन के नजदीक रहने वाले सुमित लहरी और रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के बींजा निवासी मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु कुमार सिंह का नाम शामिल है. पकड़े गए उग्रवादी के निशानदेही पर एक पिस्टल, 7.65 एमएम का दो गोली, एक चिड़िया मारने वाला हथियार, तीन पर्चा और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि टीपीसी का सक्रिय सदस्य सुमित लहरी बुढ़मू एवं बड़कागांव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र में छूप कर अपने पैर का ईलाज करा रहा है. सूचना पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. छापामारी दल बुढ़मू एवं बड़कागांव थाना के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम बिंजा से सुमित लहरी को टीपीसी का पर्चा के साथ घायल अवस्था में पकड़ा गया. सुमित लहरी के निशानदेही पर बिंजा के ही मनु सिंह उर्फ अभिमन्यु को एक पिस्टल, दो गोली एवं एक चिड़िया मारने वाला हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया.

लगातार दे रहा था घटना को अंजाम, ताकि बन सके एरिया कमांडर

सुमित लहरी वर्ष 2024 में बुढ़मू थाना से जेल गया था. जेल से निकलने के बाद एरिया कमाण्डर दिवाकर गंझू के साथ संगठन में शामिल हो कर अंजाम देने लगा. सुमित के विरूद्ध गोली मारकर हत्या करने, रंगदारी माँगने, गाड़ियों में आग लगाने एवं तोड़फोड़ करने तथा गोली चला कर दहशत फैलाने से संबंधित कई मामले दर्ज है. एरिया कमांडर दिवाकर गंझू के जेल जाने के बाद सुमित हेन्देगीर, बिंजा, छापर, उरीमारी, बड़कागांव, पतरातु इत्यादि इलाके में ताबड़तोड़ कई उग्रवादी घटना को अंजाम दिया. ताकि संगठन एरिया कमाण्डर बना दे.
एक सप्ताह पूर्व ही एरिया कमांडर दिवाकर गंझु एवं एक सक्रिय सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था.
सुमित लहरी के विरुद्ध बड़कागांव व बुढ़मू थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed