Ranchi: पलामू के पोलपोल में हाइवे निर्माण साइट पर फायरिंग करने जा रहे राहुल दुबे का दो गुर्गा को चुकरु स्थित टोल प्लाजा पर पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपी में पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरसी निवासी राकेश कुमार और पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ी निवासी रजनीकांत मेहता का नाम शामिल है.
आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, तीन गोली, दो मोबाइल और फोन और फर्जी नम्बर प्लेट लगा एक चोरी की बाइक पुलिस ने बरामद किया गया है.
पुलिस से मेरी जानकारी के अनुसार पलामू एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो व्यक्ति सतबरवा की ओर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं. सूचना पर डालटनगंज सदर थाना से एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.
गठित टीम चुकरु टोल प्लाजा के पास सघन निगरानी शुरू की. कुछ समय बाद एक बाइक पर दो संदिग्ध डालटनगंज की ओर से आते दिखे, जिन्हें रुकने का संकेत दिया गया. लेकिन दोनो पुलिस को चकमा देकर भागने लगा. जिसे पीछा कर पकड़ा गया.
प्राथमिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं एवं उनके निर्देश पर सतबरबा चियांकी से पोलपोल में हाइवे निर्माण साइट पर गोलीबारी करने जा रहे थे. इस संबंध में सदर थाना (कांड संख्या-77/2025) मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *