Ranchi: पलामू में सोना दुकान के पास फायरिंग की योजना बना रहे गैगस्टर प्रिंस खान के दो गुर्गा को शहर थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी पांच दिन पहले गोल्ड हाउस के मालिक से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी. गिरफ्तार अपराधी में मो० नाजीम और मुर्तजा अंसारी का नाम शामिल है. दोनो आरोपी शहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मुहल्ला का रहने वाला है. आरोपी के पास से दो देशी कट्टा, दो गोली, दो मोबाइल, लोहे का छोटा पाइप, आऱोपी के नाम से सोना दुकान की पर्ची, वैगनार कार (JH01BM-0857) और पल्सर बाईक (JH01FC-8052) पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए पलामू एसपी ने शुक्रवार को बताया कि 21 दिसंबर को शहर थाना क्षेत्र के पंचमुहान चौक के पास अवस्थित गोल्ड हाउस दुकान के मालिक रंजीत कुमार सोनी को गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई. तथा राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. इस संबंध में दुकान मालिक के लिखित आवेदन के आधार पर शहर थाना (कांड संख्या–553/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी दल कांग्रेस भवन के समीप स्थित नगर निगम के निर्माणाधीन भवन में छापामारी कर दो अपराधियों को हथियार एवं जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में गैंगस्टर प्रिंस खान से मोबाइल के माध्यम से बातचीत करना स्वीकार किया है. आरोपी ने बताया कि सोना दुकान के पास बाजार में दहशत फैलाने एवं फायरिंग करने के लिए प्रिंस खान ने 22 दिसंबर को आरोपी मो० नाजीम के खाते में 24,000 की राशि भेजा था. आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने प्रिंस खान का संपर्क नंबर यूट्यूब न्यूज़ चैनल ‘जो प्रेम सिंह, चतरा’ से संबंधित धमकी भरे समाचार के माध्यम से प्राप्त किया था. गिरफ्तार दोनों आरोपी सोना दुकान के पास फायरिंग की योजना बना रहा था. इसी दौरान हथियार के साथ पुलिस दबोच लिया. आरोपी ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चतरा इंटरगंज क्षेत्र में भी कुछ लोगों के साथ मिलकर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने के निर्देश प्रिंस खान ने दिया था. इस संबंध में शहर थाना (कांड संख्या–557/25) में मामला दर्ज किया गया है. मो० नाजीम का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध शहर थाना में पूर्व से मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed