Ranchi: लातेहार के नेतरहाट पुलिस ने बरामद नर कंकाल का खुलासा किया है. हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी. मृतिका की सहेली ने ही घटना को अंजाम दिया था. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार नेतरहाट थाना क्षेत्र के सोहरपाठ, मुण्डा टोली निवासी चन्द्रशेखर मुण्डा ने नेतरहाट थाना को सूचना दी गई कि इनकी भतीजी अनुपम सारस 26 फरवरी को सुबह करीब 7 बजे अपनी माँ मालती देवी एवं अपनी छोटी बहन अनिशा सारस को कहकर घर से निकली कि मेरी सहेली अर्चना कुमारी फोन कर रही है कि गुमला के डुमरी में टाँगीनाथ मेला देखने जाना है. फिर वह घर से चली गई. काफी देर हो जाने पर परिजनो नें खोजबीन शुरु की परन्तु नही मिली. इसके बाद चन्द्रशेखर मुण्डा ने अपने भतीजी के अज्ञात द्वारा अपहरण कर लिए जाने के संबंध में 8 मार्च को नेतरहाट थाना में (कांड सं0 08/2025) मामला दर्ज कराया गया. सूचना के आधार पर अनुपम सारस को खोजबीन के लिए कार्रवाई के क्रम में अनुसंधान के दौरान सोहरपाठ गांव के छाता पत्थल, कटहल टोली के जंगल में एक क्षत विक्षत एवं सड़े गले व कंकाल की अवस्था में शव पाया गया. जिसकी पहचान अपहृता अनुपम सारस के रुप में परिजनो ने किया. अनुसंधान के क्रम में मृतिका के मोबाईल के तकनीकी जाँच के आधार पर संदिग्धो से पुछताछ किया गया. वही गुप्त सूचना के आधार पर यह बात सामने आया कि मृतिका की दो सहेलियों के द्वारा पूर्व नियोजित योजना के अनुसार अनुपम सारस की हत्या की गयी है. जिसका कारण मृतिका एवं उसके सहेली का एक ही युवक से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है. जिस ईर्ष्या के कारण दोनो सहेलियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. अनुसंधान के क्रम में मृतिका के दोनो सहेलियों को छापामारी कर निरुद्ध किया गया. दोनो ने अपना अपना अपराध स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर मृतिका का गढ्‌ढे में गाड़ा हुआ मोबाईल, हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया. मृतिका का मुँह ढकने एवं गला दबाने में प्रयुक्त सॉल सहेली के घर से बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *