Ranchi: रिम्स के डॉक्टर को निवेश का झांसा देकर 23 लाख ठगी करने वाले दो साईबर अपराधी रांची साईबर क्राईम थाना पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में जयंत ताराचन्द्र अन्नापूणे और अजय रामभरोसे वाल्मिकी का नाम शामिल है. दोनो महाराष्ट्र के नागपुर जिले के वाडी थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के पास से 2 मोबाईल और 4 सिम पुलिस ने जप्ता किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी के अंतर्गत रांची साईबर क्राईम थाना (काण्ड संख्या 91/25) में पीड़ित डॉ के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. पीड़ित को Facebook, WhatsApp और Google सर्च के माध्यम से दिये गये फर्जी ट्रेडिंग फाइनेंस रिसर्च कंपनी NJ Financial Research के माध्यम से किया गया था. यह घोटाला IINAC नामक एक फर्जी चाईनीज ऐप के जरिए किया गया था. जिसे Facebook, WhatsApp और Google सर्च विज्ञापन पर राशि निवेश करने का प्रलोभन दिया गया. इसके पश्चात उन्हें निवेश करते हुए मूल राशि का 5-10 गुणा करने का प्रलोभन देते हुए 23,00,000 रूपये का साईबर अपराधियों ने ठगी कर लिया. HNAC नामक फर्जी ऐप के माध्यम से निवेश करवाने के लिये पीड़ित को विभिन्न बैंक खाताओं में पैसे डालने को बोला गया. अनुसंधान के क्रम में संलिप्तता के बिंदु पर अनुसंधान करते हुए दोनो साईबर अपराधी को नागपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया. घटना में संलिप्त Axis Bank account के खाता में 23 दिनों में 2,51,18,320 रुपये क्रेडिट हुआ है. उपरोक्त खाता के विरूद्व विभिन्न राज्य में एक दर्जन शिकायत मिली है.
इस अपराध शैली से बचने का तरीका
- Whatsapp/Telegram/Google Ads के माध्यम से भेजे जाने वाले Investment Offer से संबंधित Advertisement के लिंक पर क्लिक न करें न ही लिक के माध्यम से किसी Web Portal या Application पर Register करें.
- Investment के नाम Whatsapp, Telegram के माध्यम से मिलने वाले Bank Account/UPI ID में पैसे जमा न करें.
- Investment के लिये सरकार द्वारा अधिकृत Application पर ही निवेश करे तथा निवेश करने से पहले उसके संबंध पूरी जानकारी प्राप्त कर के ही निवेश प्रारंभ करें.
- अगर आप किसी फ्रॉड के शिकार हो गए है तो इसकी शिकायत तुरंत Cyber Helpline No- 1930 या Website https://www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें तथा इसकी लिखित शिकायत अपने नजदीकी थाना या Cyber Cell/Cyber Crime Police Station में करें.
