Patna: रेलवे स्टेशन के आसपास मोबाइल फोन चोरी कर सिम पोर्ट कराकर रुपये निकालने वाले सहरसा के दो साईबर अपराधी सुपौल साईबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया वार्ड नं-14 के रहने वाले ललित कुमार और सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नं-13 के रहने वाले संदीप कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से चार मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविन्द्र पासवान ने सुपौल साइबर थाना पुलिस को सूचना दिया कि इनका मोबाइल फोन चोरी हो गया है. इसके बाद मोबाइल नम्बर से लिंक बैंक खातों से रुपये की निकासी कर ली गई. सूचना पर साइबर थाना सुपौल की टीम कार्रवाई करते हुए तकनीकी विशलेषण एवं लोकेशन ट्रेशिंग के आधार पर सहरसा में छापामारी कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके में मोबाइल फोन चोरी करते थे उसके बाद सिम को पोर्ट कराकर रुपये निकाल लेता था. इस संबंध में सुपौल साइबर थाना (कांड सं0-40/25) में दोनो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *