Patna: मोतिहारी के साठी नवमी चौक पर घटना को अंजाम देने के फिराक में बैठे दो अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में साठी थाना क्षेत्र के लक्षनौता निवासी हिमांशु कुमार सिंह और चनपटिया थाना क्षेत्र के खरदेउ महना के रहने वाले आयुष पांडेय का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 1 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 6 गोली, 2 पिस्टल का मैगजीन, 6 खोखा, 1 चाकू और 2 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार वाहन चेकिंग एवं छापामारी की कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में पुलिस को गोपनीय सूचना मिली की साठी नवमी चौक पर एक व्यक्ति आपराधिक घटना करने के उद्देश्य से अवैध आर्म्स लेकर बैठा हुआ है. सूचना पर बेतिया एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए नवमी चौक से हिमांशु कुमार सिंह को लोडेड देशी कट्टा के साथ पकड़ा. हिमांशु कुमार के निशानदेही पर ग्राम बाबू टोला लछनौता थाना साठी एवं ग्राम खरदेऊ महना थाना चनपटिया में छापामारी कर एक लोडेड पिस्टल, गोली, खाली खोखा एवं पिस्टल के मैगजीन के साथ एक अन्य  आरोपी आयुष पांडेय को गिरफ्तार किया गया. एक अन्य आरोपी रानू सिंह भागने में सफल रहा. इस संबंध में साठी थाना कांड गिरफ्तार दोनों आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed