Ranchi: जमशेदपुर के कदमा फार्म एरिया लूटपाट के उद्देश्य से पहुंचे दो अपराधी को कदमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में राहुल भगत उर्फ छोटा लालू और ऋतिक सोय का नाम शामिल है. दोनो आरोपी कदमा थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल एवं मैगजीन में लगा पाँच गोली पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात में गुप्त सुचना मिली थी कि कुछ अपराधी कदमा फार्म एरिया रोड न0-04 की तरफ हथियार से लेस होकर अपराध करने की नियत से घूम रहा है. सूचना पर मुख्यालय-2 डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल खोजबीन के क्रम में कदमा फार्म एरिया स्टाफ क्वार्टर के पास पहुंचा तो देखा कि एक साथ खड़े 3-4 संदिग्ध पुलिस को देखते ही भागने लगा. भाग रहे संदिग्ध में से राहुल भगत उर्फ छोटा लालू एवं ऋतिक सोय को रंगेहाथ हथियार के साथ पकड़ा गया. जबकि अन्य दो अपराधी भागने में सफल रहा. राहुल भगत के पास से एक देशी कट्टा तथा ऋतिक सोय के पास से एक देशी पिस्टल एवं मैगजीन में लगा पाँच गोली बरामद हुआ. लूट पाट करने के उद्देश्य से यहां चारो अपरधी हथियार के साथ वहां पर खड़ा था. इससे पूर्व 21 जनवरी की रात में कदमा रामजनमनगर में इन अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. आरोपी के विरुद्ध कदमा थाना (कांड संख्या-05/26) में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी लूट, चोरी एवं गृहभेदन के मामले दर्ज है. राहूल भगत उर्फ छोटा लालू और ऋतिक सोय का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध कदमा थाना में 8 मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *